17 अक्टूबर 2023 - 10:47
ज़ायोनी कमांडर ने कहा, दक्षिणी लेबनान में घुसने की गलती की तो ताबूत में वापस आएंगे

एक टैंक रोधी मिसाइल दागी जाएगी और हम सभी नष्ट हो जायेंगे। यह खतरनाक है और यह बात हर कोई जानता है, लेकिन डर के मारे कोई इसके बारे में बात नहीं करता।

सोशल मीडिया पर हाल ही में ज़ायोनी सेना के एक मेजर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दमनकारी शासन की वास्तविकता को उजागर करता है।

इस ज़ायोनी अधिकारी ने दक्षिण लेबनान में युद्ध की कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर हम फिर से दक्षिण लेबनान में घुसने की गलती करें तो आप का क्या ख्याल है ? मुझे पता है कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं, बस दो घंटे बाद हम सब वापस ताबूत में आएँगे।

इस ज़ायोनी सैन्याधिकारी ने कहा कि एक टैंक रोधी मिसाइल दागी जाएगी और हम सभी नष्ट हो जायेंगे। यह खतरनाक है और यह बात हर कोई जानता है, लेकिन डर के मारे कोई इसके बारे में बात नहीं करता। मैं कहता हूं कि ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

इस ज़ायोनी कमांडर ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि मैं सेना का एक महत्वपूर्ण अधिकारी हूं, एक कमांडर के तौर पर मुझे इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। लेकिन सच सुनकर लोग जाग जायेंगे और समझदार लोगों को जागना चाहिए। दूसरी ओर, ज़ायोनी सेना ने एक बार फिर ग़ज़्ज़ा शहर के दक्षिण-पश्चिम में तल अल-हवा क्षेत्र में एम्बुलेंस और बचाव केंद्र पर बमबारी की। इस हमले में 4 आपातकालीन बल और पैरामेडिकल कर्मी शहीद हो गए।